पुरुष नसबंदी पखवारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना

सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने रथ को दिखायी हरी झंडी
सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने रथ को दिखायी हरी झंडी प्रतिनिधि, सासाराम सदर. जिले में आयोजित पुरुष नसबंदी पखवारे को लेकर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सिविल सर्जन डॉ मणिराज रंजन, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बीके पुष्कर, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार ने सदर अस्पताल से हरी झंडी दिखा जागरूकता रथ को रवाना किया. मिशन परिवार विकास अभियान के तहत पुरुष नसबंदी पखवारा शुरू किया गया है. इससे पहले 21 से 27 नवंबर तक दंपती संपर्क सप्ताह मनाया जा रहा है. इसके माध्यम से आशा कार्यकर्ता हर घर पहुंच दंपती को नसबंदी के लिए जागरूक कर रही हैं. दंपती संपर्क सप्ताह के बाद 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक सदर अस्पताल के अलावा जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पुरुष नसबंदी पखवारा मनाया जायेगा. इसके तहत अधिक-से-अधिक पुरुषों की नसबंदी की जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए जिला योजना समन्वयक डॉ मधुकर ने बताया कि इस अभियान का भौतिक प्रतिवेदन 15 दिसंबर तक संबंधित चिकित्सक व कर्मियों को जिला अस्पताल के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




