मामी को हुआ भांजे से प्यार, मामा ने करायी दोनों की शादी

Updated:
विज्ञापन
मामी को हुआ भांजे से प्यार, मामा ने करायी दोनों की शादी

Sasaram news. इन दिनों क्षेत्र में तरह-तरह के प्रेम प्रसंग के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले दिनों सास के साथ दामाद के भाग जाने के बाद अब करगहर थाना क्षेत्र के नेमूडा गांव में एक मामी अपने भांजा को लेकर फरार हो गयी.

विज्ञापन

फोटो-….13-शादी के बाद में मामी और भांजा. प्रतिनिधि, करगहर इन दिनों क्षेत्र में तरह-तरह के प्रेम प्रसंग के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले दिनों सास के साथ दामाद के भाग जाने के बाद अब करगहर थाना क्षेत्र के नेमूडा गांव में एक मामी अपने भांजा को लेकर फरार हो गयी. जानकारी के अनुसार, नेमूड़ा गांव निवासी गुड्डू कुमार की पत्नी पूजा कुमारी करगहर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी अपने भांजे के साथ फरार हो गयी. घर से फरार होने से पहले उसने अपनी जैसी दिखनी वाली कपड़े की आकृति बनाकर अपने कमरे में लगे बेड पर चादर से ढक दिया, ताकि कोई भी व्यक्ति कमरे में आये, तो वह समझे कि वह अभी सो रही है. वहीं, इस मामले में जब परिवार के लोगों को जानकारी हुई, तो उन्होंने पूजा की खोजबीन शुरू की. तब तक मामी और भांजा दिल्ली पहुंच गये थे. परिजनों के दबाव में दोनों को करगहर थाना लाया गया, जहां मामी भांजे के साथ ही रहने पर जिद पर अड़ी रही. तीन साल के पति-पत्नी रिश्ते के बाद जब मामी को अपनी पति पर थोड़ा भी तरस नहीं आया, तो मामा ने अपनी पत्नी की शादी अपने भांजे से कराने का फैसला लिया. इसके बाद डुमरा पंचायत के सरपंच की मौजूदगी में दोनों परिवारों की रजामंदी से मामी और भांजे की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ कर दी गयी. यह शादी इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन