मिठाई दुकान में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़ व मारपीट
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :19 Dec 2025 4:48 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.शहर के रौजा रोड में शुक्रवार को एक मिठाई दुकान में असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ व दुकानदार के साथ मारपीट की. जिसमें दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया.
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण.
शहर के रौजा रोड में शुक्रवार को एक मिठाई दुकान में असामाजिक तत्वों ने तोड़ फोड़ व दुकानदार के साथ मारपीट की. जिसमें दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही दुकान संचालक रंजन गुप्ता जख्मी हो गया. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार करीब चार लोग दुकान पर आये. उसके बाद हमसे मारपीट शुरू कर दी. मारपीट का विरोध किया तो दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी और घटना का अंजाम देकर भाग निकले. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इस संबंध में सहायक थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




