अमौना पैक्स चुनाव : दो बूथों पर शांतिपूर्ण हो रहा मतदान, चार प्रत्याशी मैदान में

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Jun 2026 12:04 PM

विज्ञापन

बूथ निरीक्षण करते अधिकारी.

sasaram News : मतदान के लिए सुखदास दुबे उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमौना में दो बूथ बनाए गए हैं.

विज्ञापन

sasaram News : (अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट)

रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड अंतर्गत अमौना प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है. मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 4:30 बजे तक चलेगी.

मतदान के लिए सुखदास दुबे उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमौना में दो बूथ बनाए गए हैं. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि अब तक मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है.

सात समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सात समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं. ओमप्रकाश उपाध्याय को ‘मोतियों की माला’, राजेश कुमार को ‘ब्लैक बोर्ड’, विशाल कुमार सिंह को ‘किताब’ और संतोष कुमार उपाध्याय को ‘ईंट’.

निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार, अमौना पैक्स में कुल 1,270 मतदाता सूचीबद्ध हैं, जिनके अंतर्गत समहूता, मठिया, अमौना, कोनी और लेवां गांव शामिल हैं. मतदाता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं.

सुबह 10 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ

सुबह 10 बजे तक कुल 177 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जो लगभग 13 प्रतिशत मतदान है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काराकाट, कच्छवां और नासरीगंज थाना की पुलिस मौके पर तैनात है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके.

Also Read : काजीपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन