काजीपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

हथियार का सांकेतिक फोटो.
sasaram News : मृतक की पहचान अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु के रूप में की गई है. बताया जाता है कि देर रात अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. मौके पर ही मौत हो गई.
sasaram News : (जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट)
सासाराम शहर के काजीपुरा मोहल्ले में मंगलवार देर रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए.
मृतक की पहचान अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलु के रूप में की गई है. बताया जाता है कि देर रात अपराधियों ने युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










