शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :21 Apr 2026 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

दुकान में रखे सोफा, दीवान और पलंग सहित सभी कीमती फर्नीचर खाक

विज्ञापन

शहर के मदरसा रोड फल मंडी स्थित दुकान में रात दस बजे घटी घटना

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

दुकान में रखे सोफा, दीवान और पलंग सहित सभी कीमती फर्नीचर खाक

फोटो-10- फर्नीचर दुकान से निकलती आग की लपटेंप्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण

शहर के मदरसा रोड स्थित फलमंडी में सोमवार की देर रात एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गयी. रात करीब 10 बजे हुई इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान में रखे लाखों रुपये के कीमती फर्नीचर जलकर खाक हो गये. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

मचा हड़कंप, धुएं से भरा इलाका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित मदन शर्मा की दुकान से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं. स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन लकड़ी के सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. कुछ ही देर में पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी और आसपास का इलाका काले धुएं की चादर से ढंक गया. स्थानीय नागरिकों के प्रयास आग की तीव्रता के आगे नाकाफी साबित हुए.

दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुनीति कुमारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पाया गया. जब तक आग बुझायी गयी, तब तक दुकान में रखे सोफा, दीवान पलंग, ड्रेसिंग टेबल, कुर्सी और मेज पूरी तरह नष्ट हो चुके थे. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

जांच में जुटा प्रशासन

घटना के बाद नगर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. नगर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस नुकसान के सटीक आकलन और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है. पीड़ित दुकानदार मदन शर्मा के अनुसार, इस अगलगी ने उनकी जमापूँजी को भारी क्षति पहुँचायी है. फिलहाल प्रशासन आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटा है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन