स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

मतदान के लिए वोटरों को किया गया जागरूक
विज्ञापन
फोटो -4 – रैली में शामिल स्वास्थ्यकर्मी व आशा.
दिनारा.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में कार्यरत सभी क्षेत्रीय आशा, स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सा पदाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली में पहले मतदान फिर जलपान के नारे लगाये गये और मतदाताओं को 11 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जागरूक किया गया. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राघवेंद्र कुमार ने की. मतदाता जागरूकता रैली अस्पताल से दिनारा बाजार, प्रखंड मुख्यालय होते हुए पुनः अस्पताल पहुंची, जहां मतदाता जागरूकता अभियान का समापन हुआ. सभी आशा कार्यकर्ता बढ़ चढ़-कर हिस्सा लिया. वे बैनर के साथ लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सब की है जिम्मेदारी. पहले मतदान करें, फिर जलपान करें. जैसे नारों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया. मौके पर सभी आशा कर्मी, आशा फैसिलेटर, स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










