फल गोदाम में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जला

Edited by ANURAG SHARAN
Updated:
विज्ञापन

Sasaram news. स्थानीय बाजार स्थित एक फल गोदाम में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. हालांकि, अगल-बगल के दुकानदारों ने समय रहते देख लिया, लेकिन फिर भी हजारों रुपये की संपत्ति दुकानदार की जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

फोटो-26- घटनास्थल पर पहुंचा दमकल. प्रतिनिधि, तिलौथू स्थानीय बाजार स्थित एक फल गोदाम में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. हालांकि, अगल-बगल के दुकानदारों ने समय रहते देख लिया, लेकिन फिर भी हजारों रुपये की संपत्ति दुकानदार की जलकर राख हो गयी. दुकानदार मोहम्मद जावेद खान ने बताया कि यह दुकान अमरजीत कुमार गुप्ता की है, जिसमें ऊपर में होटल है और नीचे में उसका फल का होलसेल किया गया है. शॉर्ट सर्किट से शुक्रवार की रात दुकान में आग लग गयी. लोगों ने इसकी सूचना दी, फिर इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को भेजा. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन, तब तक दुकान में रखा डी-फ्रीजर, कूलर और पंखा जलकर खाक हो गया. इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर शिकायत भी दर्ज करायी है. गौरतलब है कि तिलौथू बाजार में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगने का सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा है. अभी 20 दिन पहले तिलौथू बाजार के साजिद ड्रेसेज में भी शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर पूरी दुकान खाक हो गयी थी. कई लाख रुपये की संपत्ति जली थी. इसके बाद भी दुकानदारों द्वारा दुकान में सेफ्टी नहीं रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन