sasaram News : नौकरी के बहाने ले जाकर जान मारने की प्राथमिकी दर्ज

Published at :04 Mar 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
sasaram News : नौकरी के बहाने ले जाकर जान मारने की प्राथमिकी दर्ज

sasaram News : 24 दिनों के बाद भी नहीं लड़क का नहीं चला आता-पता

विज्ञापन

नासरीगंज. थाना क्षेत्र के मौना गांव निवासी लवंगी देवी ने स्थानीय थाने में अपने पुत्र विजय कुमार उर्फ गोरख का ओड़िशा के भगवान इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि बीते तीन मार्च को बघैला थाने के खैरहि गांव के अजय कुमार अपना किराया देकर ओड़िशा के भगवान इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने के लिए लेकर गया. मेरे लड़के को न जाने कहां पर मारकर फेंकवा दिया है. मेरे पुत्र को गये 24 दिन हो गये हैं. अभी तक उसका फोन तक नहीं आया है और उसका अभी तक पता नही चला है. हमलोग 16 फरवरी को उस लड़का को ओड़िशा लेकर जा रहे थे. रास्ते में भद्रक स्टेशन पर गाड़ी खड़ी थी. उसी बीच अजय कुमार ट्रेन से उतरकर भाग गया. फिर हमलोग वहां से कटक स्टेशन पहुंचे. वहां से पैसेंजर पकड़कर पारादीप पहुंचे. बिगत 18 फरवरी को दो चक्की पारादीप लॉक थाने पर गये. वहां से थाना लेकर हमलोगों को भगवान इंजीनियरिंग प्राइवेट कंपनी लिमिटेड लेकर गयी. उस कंपनी में विजय उर्फ गोरख कुमार का पैंट, शर्ट, गमछा, अंडरवियर व रजिस्टर हाजिरी मिला. इसके बाद थाना वाले हमलोग को बोले कि आपलोग जाओ उस लड़का को पकड़कर लाओ, तो तुम्हारा केस दायर होगा. मेरा लड़का ओड़िशा से गायब है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुमसुदगी और जान मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन