ePaper

सुनवाई के दौरान 15 मामलों का हुआ निस्तारण

Updated at : 07 Mar 2026 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान 15 मामलों का हुआ निस्तारण

SASARAM NEWS.लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील व सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त प्रथम अपील आवेदन की सुनवाई के दौरान 15 मामलों का निस्तारण किया गया. शनिवार को डीएम उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत प्राप्त 36 व सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत तीन अपील आवेदनों पर सुनवाई की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सासाराम नगर लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील व सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त प्रथम अपील आवेदन की सुनवाई के दौरान 15 मामलों का निस्तारण किया गया. शनिवार को डीएम उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत प्राप्त 36 व सेवा शिकायत निवारण अंतर्गत तीन अपील आवेदनों पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार या सेवा प्राधिकार के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-टू, निदेशक डीआरडीए, प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज, अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिक्रमगंज, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सासाराम उपस्थित रहे. वहीं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय डेहरी किसी कारण से उपस्थित नहीं हुए, जिसके कारण उनसे संबंधित परिवाद पर सुनवाई नहीं हो पायी. सुनवाई के दौरान लव कुमार, सुदामा दुबे, संतोष कुमार सिंह, वंश नारायण राम, मुस्लिम हाश्मी, रिंकेश कुमार, सुशील कुमार सिंह, संतोष सिंह, अच्छेलाल साह, सरोज कुमारी, अजय कुमार, धनंजय पांडेय, कुमार आदित्य प्रकाश वगैरह, रूबी देवी, सरस्वती देवी के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया. शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन