रिश्तेदारों के साथ सरयू नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

Updated at : 08 May 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
रिश्तेदारों के साथ सरयू नदी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत

देर शाम को स्थानीय प्रशासन द्वारा महाजाल के सहारे शव की खोजबीन शुरू की गयी, एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गयी. समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम की प्रतीक्षा की जा रही थी तथा शव भी बरामद नहीं किया जा सका था.

विज्ञापन

मांझी. नगर पंचायत के सोनासती घाट पर बुधवार को अपने चार पांच रिश्तेदारों के साथ सरयू नदी में नहाने गये एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक व बेगूसराय के बरौनी निवासी सरवर खान उम्र 35 वर्ष अपने ससुराल आया था. बुधवार को ही उसके ससुराल व नगर पंचायत के हसनअली बाजार निवासी अनवर खान के घर शादी समारोह था. वह अपनी साली की शादी समारोह में शामिल होने सपरिवार बरौनी से मांझी अपने ससुराल आया था. घर आये दामाद के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी और सरयु किनारे देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. उधर ससुराल के घर में साली की बारात की तैयारी चल रही थी. शाम को दरवाजे पर शहनाई बजने वाली थी, तभी खुशी का माहौल काफूर हो गया तथा अचानक गांव का माहौल गम में तब्दील हो गया. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह ही वह मांझी पहुंचा था तथा ससुराल के कुछ युवकों के साथ सरयु नदी में नहाने चला गया. नहाते समय मौके पर मौजूद युवकों ने बताया कि नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर मांझी के थानाध्यक्ष अमित कुमार राम, राजस्व पदाधिकारी रोजी कुमारी एवं सीओ सौरभ रंजन आदि घटनास्थल पर पहुंचे तथा गोताखोरों की सहायता से शव की खोजबीन शुरू की गयी. देर शाम को स्थानीय प्रशासन द्वारा महाजाल के सहारे शव की खोजबीन शुरू की गयी तथा एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गयी. समाचार लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम की प्रतीक्षा की जा रही थी तथा शव भी बरामद नहीं किया जा सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन