saran election : 16571 वोट अधिक डालकर महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

saran election : जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 29 लाख में से 18.56 लाख पड़े वोट936420 महिलाए, तो 919849 पुरुषों ने किया मताधिकार का प्रयोगमहिलाओं की अधिक वोटिंग से कई राजनीतिक पार्टियों की उड़ी नींद
saran election : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में जिस तरह से सारण की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की बारिश हुई और महिलाओं ने जो अपनी ताकत दिखायी उससे कई राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ गयी है. सभी का पहले का किया गया गुणा-भाग कचरे के ढेर में चला गया है. अब नये सिरे से गुणा-भाग करते हुए जीत के कयास लगाये जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने सारण के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में हुई वोटिंग की एक टेंटेटिव परसेंटेज जारी कर दी है, जिसमें महिला और पुरुष के अलावा कुल वोटिंग परसेंटेज की भी चर्चा है. जबकि, किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोट पड़े आंकड़ों में नहीं बताया गया है. इसके लिए 14 नवंबर तक इंतजार करने को कहा गया है, क्योंकि सभी मतदान केंद्रों का सही आंकड़ा एंट्री नहीं हो पाया है. वोटिंग मशीन खुलते ही सब कुछ सामने आ जायेगा.
प्रतिशत के हिसाब से आंकड़ों में वोटिंग
सारण में कुल मतदाताओं की संख्या 29 लाख 6730 है. इसमें 63.86 फीसदी वोटिंग हुई, जो की संख्या में 1856238 हो रहा है. सारण में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 1534873 है. इसमें 919849 पुरुष मतदाताओं ने वोटिंग की है. बात करें महिला मतदाता की, तो इनकी संख्या 1371843 है और इनमें 936420 महिलाओं ने वोटिंग की है. इसमें महिला वोटर ने पुरुष वोटर को कुछ ऐसे पछाड़ा है कि आठ से नौ फीसदी अधिक है. आंकड़ों में यह 16571 के आसपास है.
हॉट केक छपरा की स्थिति
छपरा विधानसभा क्षेत्र से सिने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी से चुनाव मैदान में हैं और उनके रहने से यह विधानसभा क्षेत्र पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. छपरा विधानसभा सीट में कुल वोटरों की संख्या 323626 है. इसमें 58.10% वोटिंग हुई है. यानी कुल वोट 187703 पड़े हैं.
आंकड़े आने के बाद जातिगत वोटिंग का नये सिरे से आकलन शुरू
जैसे ही वोट परसेंटेज सामने आया और इसके आधार पर आंकड़े निकाले जाने लगे, तो अब जाति के हिसाब से भी कितने वोट पड़े होंगे, इसके आंकड़े भी सामने आने लगे हैं और आकलन किया जाने लगा है. कई जगह तो यह भी तय कर लिया गया है कि अब किसकी जीत पक्की हो चुकी है. क्योंकि, मोटा-मोटी लोगों को यह जानकारी है कि किस विधानसभा क्षेत्र में किस जाति के कितने लोग हैं और कितने प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की है. ऐसे में अंदाज अब बेहतर तरीके से लगाये जाने लगे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




