स्टेशन रोड में चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क और नाले पर बने पक्के अतिक्रमण ध्वस्त
Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के दरोगा राय चौक से भगवान बाजार स्टेशन रोड तक गुरुवार को तीन महीने के भीतर चौथी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
विज्ञापन
छपरा. नगर निगम क्षेत्र के दरोगा राय चौक से भगवान बाजार स्टेशन रोड तक गुरुवार को तीन महीने के भीतर चौथी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अभियान के तहत 50 से अधिक दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. एक दर्जन से अधिक दुकानदारों द्वारा सड़क और नाले पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया और जुर्माना भी लगाया गया.
जिला प्रशासन की टीम एसडीओ नितेश कुमार के नेतृत्व में जैसे ही मौके पर पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया. सभी अपना-अपना सामान लेकर इधर-उधर भागने लगे. कई दुकानदारों ने सड़क और नाले पर चूल्हा और सीढ़ी लगा दी थी, जिसे एसडीओ ने तुरंत हटवाया. उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि अगर भविष्य में कोई दुकान सड़क पर लगायी गयी, तो स्थानीय थाना को आदेश देकर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.जिला परिषद मार्केट के बरामदे पर भी कब्जा
छपरा जंक्शन स्टेशन रोड में दोनों तरफ बने दुकानों का मालिकाना हक जिला परिषद का है. जिला परिषद ने एग्रीमेंट के तहत दुकानदारों को अपने-अपने स्टॉल में ही दुकान करने की सलाह दी थी, ताकि बरामदे में ग्राहक खड़े होकर सामान खरीद सकें. लेकिन दुकानदारों ने ग्राहक खड़े होने वाले स्थान पर कब्जा कर लिया है और यदि कोई ग्राहक बरामदे में जाता है तो उनके साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे में जिला प्रशासन को सभी मार्केट और बरामदे अतिक्रमण मुक्त कराने होंगे.डिवाइडर पर सजती दुकानें, जाम का प्रमुख कारण
छपरा जंक्शन रोड में बने डिवाइडर पर शाम के समय ठेला, खुमचा और फल वाले दुकानें लगा देते हैं, जिससे पूरा मार्ग अवरुद्ध हो जाता है. जिन लोगों को ट्रेन पकड़नी होती है, उन्हें दुकानदारों से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना पड़ता है. विशेषज्ञों का कहना है कि यहां प्रतिदिन कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि जाम और अतिक्रमण की समस्या पर नियंत्रण रखा जा सके.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन