बाइक से गिरकर घायल हुई महिला, इलाज के दौरान हुई मौत

दिघवारा सोनपुर पुराने मार्ग पर महदलीचक सिताबगंज के बीच ओवरटेक के क्रम में ब्रेक लेने के दौरान पति के साथ बाइक पर सवार पत्नी गिर पड़ी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई.
दिघवारा. दिघवारा सोनपुर पुराने मार्ग पर महदलीचक सिताबगंज के बीच ओवरटेक के क्रम में ब्रेक लेने के दौरान पति के साथ बाइक पर सवार पत्नी गिर पड़ी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई. सूचना पर गांव के ग्रामीण घटनास्थल पर तुरंत पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गये, जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के बस्तीजलाल गांव निवासी कंचन ठाकुर की 40 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है. कमजोर आर्थिक परिवार के होने के कारण मुखिया प्रतिनिधि कौशल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया गया. मृतका के आठ व छह वर्ष के दो पुत्र हैं. घटना को लेकर परिजनों में शोक व्याप्त है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




