ePaper

छपरा जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, आरपीएसएफ जवान ने बचायी जान

Updated at : 30 Oct 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरी महिला, आरपीएसएफ जवान ने बचायी जान

छपरा जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गयी. लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली.

विज्ञापन

छपरा. छपरा जंक्शन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गयी. लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के जवान ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचा ली. इस संदर्भ में सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार ने बताया कि ट्रेन संख्या 04453 (मानसी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस) सुबह 11:53 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पहुंची थी और 12:05 बजे निर्धारित समय पर प्रस्थान कर रही थी. इसी दौरान मड़ावरा थाना क्षेत्र के मघवलिया नगर के बाबूलाल शाह की पत्नी 35 वर्षीय अनीता देवी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फिसल गईं. स्थिति बेहद गंभीर थी और किसी भी क्षण बड़ा हादसा हो सकता था. वही मौके पर तैनात रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) 6 बटालियन नयी दिल्ली के कांस्टेबल सुशील कुमार ने बिना समय गंवाये दौड़कर महिला को सुरक्षित खींच लिया. उनके इस साहसिक कार्य से महिला की जान बच गयी. पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है, जिसमें सुशील कुमार की बहादुरी साफ दिखाई दे रही है. महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. आरपीएफ और आरपीएसएफ के अधिकारियों ने जवान सुशील कुमार के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे “ऑपरेशन जीवन रक्षा” का सफल उदाहरण बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन