saran news. रेलवे की संपत्ति चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2024 9:03 PM

विज्ञापन

वाराणसी मंडल के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार की ओर से गठित टास्क टीम, आरपीएफ व सीआइबी ने यार्ड के समीप चेकिंग के दौरान दोनों को पकड़ा

विज्ञापन

छपरा . वाराणसी मंडल के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश पंवार की ओर से गठित टास्क टीम, आरपीएफ व सीआइबी ने रेलवे यार्ड में खड़े कोचों के नीचे लगे अंडर गियर कॉपर वायर और रेलवेलाइन के किनारे लगे सिग्नल वायर को काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को यार्ड से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. दो अन्य चोर मौके से फरार हो गये. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्टेडियम स्थित कुष्ठ कॉलोनी के मो इरफान तथा गडखा थाना क्षेत्र के नारायण चौक अंसारी मुहल्ले के मो अजीज को मामले में दबोचा गया है. इस संदर्भ में सीआइबी के उप निरीक्षक संजय राय ने बताया कि आपराधिक गतिविधि की सूचना पर यार्ड के समीप चेकिंग की जा रही थी. इसी क्रम मे दोनों को तीन प्लास्टिक बोरियों और एक पिट्ठू बैग में चुराकर रखे गये विभिन्न साइज और गेज के कुल 40 टुकड़े अंडरगियर इलेक्ट्रिक कॉपर वायर, 10 पेंड्रॉल क्लिप, चाकू और पिलास के साथ रात्रि में गिरफ्तार किया गया, जबकि इनके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे. पूछताछ के क्रम में उन लोगों ने दोनों फरार अभियुक्त का नाम बताया है. इनमें भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कुष्ठ कॉलोनी का दिलशाद उर्फ हाथी व मैना शामिल हैं. फरार दोनों आरोपितों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं पुलिस उन लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है. बरामद रेलवे संपत्ति की कीमत करीब 35900 रुपये बतायी जाती है. टीम में आरपीएफ के उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक विशाल, सहायक उप निरीक्षक व टास्क टीम के आदित्य प्रकाश सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय रंजन मिश्रा, सीआइबी के सहायक उप निरीक्षक बृज सुन्दर कुमार, हेड कान्सटेबल हेमंत कुमार, मदन राम, कान्सटेबल विजय प्रताप सिंह, विनोद कुमार, रामकृपाल यादव, संजय यादव व दिलीप कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन