रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर फंसा ट्रक, बिहार के छपरा में तीन घंटे तक रुकी रहीं ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक

Bihar News: छपरा-बलिया रेलखंड पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब मझनपुरा रेलवे फाटक पर एक गिट्टी से लदा ट्रक बूम तोड़ते हुए ट्रैक पर फंस गया. इससे तीन घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Bihar News: छपरा-बलिया रेलखंड पर सोमवार की सुबह एक बड़ी लापरवाही ने हजारों यात्रियों की सांसें थाम दीं. मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा ढाला के पास एक गिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रक रेलवे फाटक का बूम तोड़ते हुए सीधे मुख्य रेलवे ट्रैक पर जा फंसा. हादसे के वक्त ट्रक दोनों ट्रैकों के बीच बुरी तरह अटक गया, जिससे पूर्वोत्तर रेलवे की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रह गईं. करीब तीन घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

फाटक पर आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक छपरा से मांझी की ओर आ रहा था और मझनपुरा फाटक पर आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया. फाटक पार करने की जल्दबाज़ी में ट्रक सीधे रेलवे लाइन के बीच जा अटका. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. एनएच-19 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रक को हटाया गया

घटना के बाद रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस हरकत में आई. मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद से ट्रक को हटाया. करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक को खाली कराया गया, जिसके बाद यातायात को सामान्य किया गया.

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि समय रहते ट्रक को हटाकर बड़ी दुर्घटना टाल दी गई. रेल प्रशासन ने राहत कार्य में तेजी दिखाते हुए स्थिति को जल्द नियंत्रित किया. वहीं, ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक पर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में बसेंगे इंडस्ट्रियल टाउनशिप, युवाओं को बड़ी-बड़ी कंपनियों में मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन