Saran News : जेपी सेनानी व पूर्व प्रधानाध्यापक चंदेश्वर सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 20 Apr 2025 9:47 PM
Saran News : शहर के प्रभुनाथ नगर के चांदमारी रोड स्थित वीआईपी कॉलोनी में जेपी सेनानी, पूर्व प्रधानाध्यापक व समाजवादी नेता नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर निवासी स्व चंदेश्वर सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
छपरा. शहर के प्रभुनाथ नगर के चांदमारी रोड स्थित वीआईपी कॉलोनी में जेपी सेनानी, पूर्व प्रधानाध्यापक व समाजवादी नेता नगर पंचायत एकमा बाजार के भरहोपुर निवासी स्व चंदेश्वर सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. स्व सिंह के पुत्र प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. सभा में वक्ताओं ने चंदेश्वर सिंह के समाजसेवा, ईमानदारी व कर्मनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एकमा में अपने जीवनकाल के अध्यापक काल में समाजवादी विचारधारा को जीवंत रखा और 1974 के जेपी छात्र आंदोलन व कर्पूरी जी के आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई. इस दौरान वह जेल भी गए थे. वे प्रारंभ से ही गरीबों, किसानों व शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे. इस अवसर पर स्वर्गीय सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर शिक्षकों, व्याख्याताओं, अधिवक्ताओं व समाजसेवियों ने विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला. श्रद्धांजलि सभा में जेपी सेनानी डॉ रामजी तिवारी, जेपी सेनानी व वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सरोज कुमार सिंह, वरिष्ठ जदयू नेता राजीव कुमार शर्मा, अधिवक्ता बृजनंदन सिंह, प्रधानाध्यापक रविशंकर मिश्रा, श्री प्रकाश सिंह, रामानंद गिरि, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, उमेश सिंह अधिवक्ता, शिक्षक संयोग सिंह, कमल कुमार सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि द्वारा उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










