Saran News : नदी तटबंधों के किनारे पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : नदी तटबंधों के किनारे पेड़ों की धड़ल्ले से हो रही कटाई

प्रखंड की नदियों के बांधों और सरकारी सड़कों के किनारे स्थित कीमती जंगली पेड़ों व उनकी डालियों को लोग धड़ल्ले से चोरी-छुपे काट रहे हैं.

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड की नदियों के बांधों और सरकारी सड़कों के किनारे स्थित कीमती जंगली पेड़ों व उनकी डालियों को लोग धड़ल्ले से चोरी-छुपे काट रहे हैं. इस अवैध कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ बाँधों के कमज़ोर होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. आश्चर्य की बात यह है कि इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं. प्रखंड की मही, गंडकी व सुखमयी नदियों के तटबंधों पर हज़ारों की संख्या में जंगली पेड़ हैं. कुछ जगहों पर आम, महुआ और शीशम के पेड़ भी हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बेरोक-टोक काटा जा रहा है. स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी भी पेड़ काटने वालों से मिले हुए हैं. लोगों का कहना है कि अधिकारियों की शह के बिना इस तरह से पेड़ों की बेखौफ़ कटाई संभव नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन