पार्सल वैन के चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन के समीप शनिवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

छपरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन के समीप शनिवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वह पार्सल डिलीवरी कंपनी की गाड़ी चलाता था. मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के मनोज राय के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि वह पार्सल की गाड़ी का चालक था और रोज की तरह पार्सल लेकर ड्यूटी पर निकला था. फोर लेन पर अचानक जाम लग जाने के कारण वह वाहन से उतरकर जाम की स्थिति देखने लगा. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक के दो मासूम पुत्री और एक पुत्र है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन