ePaper

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, हो सकती है कार्रवाई

Updated at : 28 Feb 2026 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, हो सकती है कार्रवाई

होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

बरौली. होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कुमारी अलका सिन्हा ने की, जिसमें क्षेत्र के नागरिक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए. बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि होली के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने, जबरन रंग लगाने या अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इतना हीं नहीं, पर्व के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के उपकरण जब्त किए जा सकते हैं. भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल की पैनी नजर रहेगी. बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है. इसे पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया. इस मौके पर अंचलाधिकारी प्रशांत कुमारी, पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, एसआई वसंत कुमार सिंह, मनीष कुमार और क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन