saran news. ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल व इ-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
saran news. ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल व इ-रिक्शा सवार दो लोगों की मौत

सारण के रिविलगंज थाना क्षेत्र में मुकरेड़ा-देवरिया के पास हुआ हादसा, दुर्घटना में इ रिक्शा में सवार पांच लोग जख्मी, एक की स्थिति गंभीर

विज्ञापन

रिविलगंज . छपरा-सीवान मुख्य पथ के रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा देवरिया के बीच लाइन होटल के पास अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार व इ रिक्शा को रौंद डाला, जिससे साइकिल सवार तथा इ-रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी. जबकि, इ-रिक्शा पर सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. घटना के बाद दल-बल के साथ मौके पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष पासवान, मुखिया नगेंद्र राम व स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया. मृतकों की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के कचनार गांव निवासी कन्हैया राम के 40 वर्षीय पुत्र अरविंद राम व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारिंगा पंचायत के मागाइडीह गांव निवासी हरि महतो के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना महतो के रूप में की गयी है. इ रिक्शा पर सवार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारिंगा पंचायत के मगाइडीह गांव निवासी सीता मांझी के 52 वर्षीय पुत्र रामेश्वर मांझी, 50 वर्षीय चंद्रिका महतो, गौतम महतो के 40 वर्षीय पुत्र मनोज महतो, मदन महतो के 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र महतो व राघो महतो के 25 वर्षीय पुत्र अक्षय महतो शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज जारी है. घायल मनोज महतो की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन