लोहे की दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर हजारों के औजार ले उड़े चोर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
लोहे की दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर हजारों के औजार ले उड़े चोर

थाना क्षेत्र के गंडक प्रोजेक्ट के समीप स्थित मोहन शर्मा की लोहे की दुकान में बीती रात चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया.

विज्ञापन

परसा. थाना क्षेत्र के गंडक प्रोजेक्ट के समीप स्थित मोहन शर्मा की लोहे की दुकान में बीती रात चोरों ने वेंटिलेटर तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया. चोरी की घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह उस समय हुई, जब दुकान मालिक मोहन शर्मा दुकान खोलने पहुंचे. दुकान पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि वेंटिलेटर टूटा हुआ है और पीछे का दरवाजा खुला हुआ है. अंदर जांच करने पर पता चला कि दुकान से कुदाल, खुरपी, हथौड़ी सहित अन्य लोहे के औजार गायब हैं. घटना की सूचना तत्काल दुकान मालिक द्वारा 112 डायल पर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से संबंधित जानकारी प्राप्त की. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दुकानदार द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद मामले में अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. वहीं दुकानदार मोहन शर्मा ने बताया कि चोरी गये सामान की कीमत हजारों रुपये में है. जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन