Saran News : मछली के विवाद में युवक को फरसा से मारकर किया घायल

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 08 Apr 2025 6:14 PM

विज्ञापन

Saran News : थाना क्षेत्र के पिपरा सिंगाही गांव में मंगलवार की सुबह मछली के विवाद में पिता पुत्र ने फरसे से मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

विज्ञापन

पानापुर. थाना क्षेत्र के पिपरा सिंगाही गांव में मंगलवार की सुबह मछली के विवाद में पिता पुत्र ने फरसे से मारकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी रामनाथ सिंह का पुत्र अजीत कुमार सिंह बताया जाता है. इस मामले में घायल युवक के पिता ने पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमे पिपरा सिंगाही गांव निवासी मुकेश महतो एवं उसके पिता शत्रुघ्न महतो को नामजद किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. दर्ज प्राथमिकी में घायल युवक के पिता ने बताया है कि मेरा लड़का मछली का कारोबार करता है .मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह पिपरा सिंगाही स्थित अपने तालाब पर गया था. इसी दौरान आरोपितों ने पहले उसके साथ गाली गलौज की एवं बाद में चेन स्पोकेट से बने फरसे से सर एवं दोनो पैरों पर वार कर घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची एवं जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी पानापुर लायी. युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा रेफर कर दिया. पुलिस ने हमले में प्रयुक्त फरसे को जब्त कर लिया है एवं आरोपित पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन