हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 26 Mar 2026 9:26 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के राम-जानकी मठिया खैरा परिसर में गुरुवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ.

विज्ञापन

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के राम-जानकी मठिया खैरा परिसर में गुरुवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ आचार्य दीपक पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गयी, जिसमें वैदिक ब्राह्मणों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. यह सार्वजनिक अखंड अष्टयाम ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है.यजमान के रूप में मठिया के पुजारी नारायण दास ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया. अष्टयाम के दौरान व्यास सत्येंद्र यादव के नेतृत्व में नितेश कुमार और सूरज कुमार सहित अन्य श्रद्धालुओं ने आरती कर “हरे राम हरे राम, हरे कृष्ण हरे कृष्ण” के संकीर्तन से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया. बताया जाता है कि यह अष्टयाम मठिया के महंत श्री श्री 1008 श्री रामदास बाबा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं.कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है. इस आयोजन के अवसर पर पूर्व बीसीसी दिलीप साह, अनिल सिंह, अर्जुन कुमार, रमेश कुमार, महेश साह, उमेश साह, सिकंदर कुमार साह, उदय कुमार राम, रोहित कुमार साह एवं छोटू कुमार सिंह सहित कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन