महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के तेरवां गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र वीरू कुमार उर्फ नागेंद्र कुमार सिंह बताया जाता है.
सोशल मीडिया पर महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन उत्पीड़न के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के तेरवां गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र वीरू कुमार उर्फ नागेंद्र कुमार सिंह बताया जाता है.
इस संदर्भ में डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अमन ने बताया कि बीते माह 28 मई को साइबर थाने को सूचना मिली थी कि दरियापुर थाना क्षेत्र के टेरवां गांव का वीरू कुमार उर्फ नागेंद्र कुमार सिंह एक विवाहित महिला का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है और इसका गलत फायदा उठाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. इस मामले में साइबर थाने में अभियुक्त के विरुद्ध आइटी एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद से जांच-पड़ताल शुरू की गयी और गत 25 जून को उक्त कांड के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. साइबर थानाध्यक्ष ने बताया कि सारण पुलिस लगातार लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक कर रही है. वहीं ऐसे मामलों पर कड़ी नजर बनाये हुए हैं. लोगों से अपील भी की गयी है कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक, हिंसक, भ्रामक अफवाह नहीं फैलाएं. ऐसा करना दंडनीय अपराध है. कार्रवाई करने वाली टीम में साइबर थानाध्यक्ष के अलावे पुअनि ने निरंजन कुमार व साइबर थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




