जेपीयू के कॉलेजों में स्नातक सेकेंड मेरिट लिस्ट पर नामांकन शुरू, 18 जुलाई तक चलेगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन
नामांकन के साथ ही छात्रों को अलॉट किया जा रहा रोल नंबर

नामांकन कराने पहुंची छात्राएं | Prabhat Khabar Network

छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्रों को 18 जुलाई तक अपना नामांकन पूरा करना होगा. दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही नामांकन संभव है.

विज्ञापन

Saran News : छपरा जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-30 की सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई. नामांकन के साथ ही छात्र-छात्राओं को रोल नंबर भी आवंटित किया जा रहा है और अगले दिन से नियमित कक्षाओं में शामिल होने का निर्देश दिया जा रहा है.

नामांकन के लिए उमड़ रही बच्चों की भीड़

सोमवार सुबह 10 बजे से ही शहर के जयप्रकाश महिला कॉलेज, राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, पीसी विज्ञान कॉलेज, जगलाल चौधरी कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज और गंगा सिंह कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों में नामांकन के लिए छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी. छात्र कल्याण विभाग के अनुसार सेकेंड मेरिट लिस्ट में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है. सभी चयनित विद्यार्थियों को 18 जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

दस्तावेज सत्यापन के बाद ही मिलेगा नामांकन

कॉलेजों में अधिक भीड़ को देखते हुए दो से तीन नामांकन काउंटर बनाए गए हैं. विभागाध्यक्षों और शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि दस्तावेजों का सत्यापन किए बिना किसी भी छात्र-छात्रा का नामांकन स्वीकृत नहीं किया जाए. विभाग स्तर पर सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

75 प्रतिशत उपस्थिति होगी अनिवार्य

सभी कॉलेजों में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी संचालित किया जा रहा है. यहां छात्रों को नामांकन प्रक्रिया के साथ-साथ एनएसएस, एनसीसी, कक्षा संचालन, कॉलेज की अन्य गतिविधियों और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है. विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि विश्वविद्यालय ने 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि नियमित उपस्थिति नहीं रहने पर परीक्षा फॉर्म भरने सहित अन्य प्रक्रियाओं में कठिनाई हो सकती है.

सीबीसीएस प्रणाली की दी जा रही जानकारी

विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र की कक्षाएं एक जुलाई से ही शुरू हो चुकी हैं. पहली मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों की पढ़ाई पहले से जारी है. अब सेकेंड मेरिट लिस्ट से नामांकन लेने वाले छात्रों को भी चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत मेजर, माइनर, स्किल एन्हांसमेंट और एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स सहित क्रेडिट सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. सभी कॉलेजों में नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं और विभागों द्वारा कक्षा का रूटीन नोटिस बोर्ड एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है.जा रहा है.

Also Read : सारण : 10 हजार आबादी, फूल मंडी और हनुमान मंदिर... फिर भी पानी में डूबा कटहरी बाग, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन