सारण: केरल में भूस्खलन में मृत युवक के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री, सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया

Author Manoj kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
भटगाई के मृत इमरान के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व मंत्री

मृतक इमरान के परिजनों को सांत्वना देते पूर्व मंत्री मंटू सिंह, जदयू नेता सुशील सिंह व अन्य | Prabhat Khabar Network

बिहार के पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने केरल में भूस्खलन का शिकार हुए युवक मो. इमरान अंसारी के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Saran News : तरैया प्रखंड के भटगाई गांव निवासी दिवंगत मो. इमरान अंसारी के परिजनों को सांत्वना देने रविवार की संध्या बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह उनके घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की.

डीएम से की आर्थिक सहायता की मांग

पूर्व मंत्री ने सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मोबाइल फोन पर बातचीत कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी.

केरल में भूस्खलन में हुई थी मौत

गौरतलब है कि भटगाई गांव निवासी मो. अलाउद्दीन अंसारी के 30 वर्षीय पुत्र मो. इमरान अंसारी की 7 जुलाई को केरल के वायनाड में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन में मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई थी. वह परिवार के भरण-पोषण के लिए एक सड़क निर्माण कंपनी में पोकलेन मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे. सड़क निर्माण कार्य के दौरान ही भूस्खलन होने से वह मलबे में दब गए थे. सेना और प्रशासन के संयुक्त अभियान के बाद करीब 48 घंटे की मशक्कत के उपरांत उनका शव बरामद किया गया था.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

सांत्वना कार्यक्रम के दौरान जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह माधोपुर मुखिया सुशील सिंह, भटगाई मुखिया ओम प्रकाश कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. आजाद उर्फ टनटनजी, सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील तिवारी, संतोष सिंह सहित मृतक के पिता मो. अलाउद्दीन, भाई इरसाद अली, शमशाद अली, इरफान अली, रिजवान अली उर्फ मुन्ना बाबा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन