सौर ऊर्जा प्लांट लगाने वालों को मिलेगा बैंक से ऋण, सारण के जलालपुर में हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल बीडीओ, एलडीएम व अन्य

प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए बैंकों द्वारा ऋण उपलब्ध कराने की सहमति बनी है. इस योजना से बिजली बिल में राहत और खर्च में कमी आएगी. इच्छुक लाभुकों को आवश्यक सहयोग दिया जाएगा.

विज्ञापन

Pradhan Mantri Suvidha Yojana: प्रधानमंत्री सुविधा योजना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार प्रसाद के कार्यालय परिसर में गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. इस दौरान विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के इच्छुक लोगों को ऋण के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर सहमति जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा प्लांट लगाने से लोगों को बिजली बिल में राहत मिलेगी और विद्युत खर्च को कम किया जा सकेगा. योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने पर जोर दिया गया. अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इच्छुक लाभुकों को योजना की जानकारी देने और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही.

बैठक में एलडीएम प्रदीप कुमार ने योजना से संबंधित बैंकों की भूमिका पर चर्चा की. ग्रामीण बैंक जलालपुर की प्रबंधक ज्योति कुमारी और शंकरडीह बैंक की प्रबंधक ममता कुमारी ने भी इच्छुक लोगों को ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग का आश्वासन दिया.

वहीं, विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने सौर ऊर्जा के उपयोग से होने वाले लाभों की जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से बिजली पर निर्भरता कम करने के साथ लोगों के विद्युत खर्च में भी कमी लायी जा सकती है.

बैठक में प्रखंड प्रमुख अखिलेश्वर पासवान, बीडीसी धर्मेंद्र सिंह, सीएलएफ रोहित सिंह, डीसी राजन तिवारी सहित अन्य अधिकारी, बैंक कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद लाभुकों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें: "हिरासत" के दावों पर मचा बवाल! जानिए पटना BPSC प्रदर्शन में छाए 6 साल के आदित्य की पूरी कहानी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन