ePaper

कंहोली संग्राम में बना यात्री शेड देखरेख के अभाव में हुआ बदहाल

Updated at : 07 Jan 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
कंहोली संग्राम में बना यात्री शेड देखरेख के अभाव में हुआ बदहाल

प्रखंड क्षेत्र के कंहोली संग्राम में बना यात्री शेड रखरखाव व मेंटेनेंस के अभाव में शोभा की वस्तु बन कर रह गया है.

विज्ञापन

बनियापुर. प्रखंड क्षेत्र के कंहोली संग्राम में बना यात्री शेड रखरखाव व मेंटेनेंस के अभाव में शोभा की वस्तु बन कर रह गया है. प्रखंड के कन्हौली, बनियापुर सहित विभिन्न इलाकों में बनाये गये यात्री शेड देखरेख नही होने से कचरे से पटे हुए हैं. स्थानीय पुरुषोत्तम सिंह, संतोष प्रसाद, दीपक राय, प्रमोद राय आदि ने बताया कि नियमित देखरेख व साफ-सफाई के अभाव में इस शेड में कचरे का अंबार लगा हुआ है. निर्माण के बाद से इसका रंग-रोगन व मेंटेनेंस नहीं कराया गया, जिससे इसकी फर्श भी टूट गयी है. ऐसे अब यात्रियों द्वारा इस शेड का प्रयोग नहीं किया जाता है. जिससे उनलोगों को मजबूरन गर्मी, बरसात आदि प्रतिकूल मौसमों में खुले आसमान के नीचे आश्रय लेना पड़ता है. मालूम हो कि 02 वर्षों पूर्व लाखों रुपये की लागत से इस शेड का निर्माण कराया गया था. मगर विभागीय उदासीनता से इसकी स्थिति बदहाल हो गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों कोई पहल नही की जा रही. जिससे यात्रियों में असंतोष व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन