स्नातक विशेष परीक्षा के पहले दिन 14 विषयों के पांचवे पेपर की होगी परीक्षा

Published by :ALOK KUMAR
Published at :16 Jan 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
स्नातक विशेष परीक्षा के पहले दिन 14 विषयों के पांचवे पेपर की होगी परीक्षा

स्नातक पार्ट थर्ड की विशेष परीक्षा आज से जिले के चार केंद्रों पर शुरू होगी.

विज्ञापन

छपरा. स्नातक पार्ट थर्ड की विशेष परीक्षा आज से जिले के चार केंद्रों पर शुरू होगी. यह परीक्षा 17 से 31 जनवरी तक दो पालियों में होनी है. जिसका शेड्यूल पूर्व में ही विश्वविद्यालय के वेबसाइट तथा सभी कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जा चुका है. पहले दिन पहली पाली में ग्रुप ए के अंतर्गत शामिल अर्थशास्त्र, सोशियोलॉजी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित तथा ग्रामीण अर्थशास्त्र के पांचवें पेपर की परीक्षा ली जायेगी. जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी के अंतर्गत शामिल इतिहास, एआइएच एंड सी, संस्कृत, हिंदी, दर्शनशास्त्र, संगीत, भोजपुरी व सोशल वेलफेयर का पांचवा पेपर आयोजित होगा. पहली पाली सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है. 17 से 30 जनवरी तक पार्ट थर्ड के पांचवें से आठवें पेपर की परीक्षा दो पालियों में होगी. 31 जनवरी को पहली व दूसरी पाली में जनरल एनवायरमेंटल स्टडीज का पेपर आयोजित किया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराये जाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शुक्रवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग अरेंजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं को अपडेट किया गया. इस परीक्षा के लिए प्रमंडल में कुल नौ केंद्र बनाये गये हैं. जबकि सारण जिले में राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज तथा जगलाल चौधरी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में स्नातक सत्र 2018 से 2022 के बीच अनुत्तीर्ण व प्रमोटेड छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे. सभी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है. शुक्रवार को कॉलेजों में एडमिट कार्ड लेने के लिए कई छात्र-छात्राएं पहुंचे थे. परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल विभाग स्तर पर बने व्हाट्सएप ग्रुप में भी जारी किया गया है. वहीं छात्र-छात्राओं से अपील की गयी है कि वह हर हाल में इस परीक्षा में सम्मिलित हों. क्योंकि विशेष परीक्षा के अंतर्गत अपने सत्र को क्लियर करने का छात्रों के पास यह अंतिम अवसर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन