Saran News : तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक खड़ी रही सद्भावना एक्सप्रेस

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक खड़ी रही सद्भावना एक्सप्रेस

Saran News : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर शनिवार को मांझी रेलवे हाल्ट और मांझी रेलवे स्टेशन के बीच सद्भावना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के बाद तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ट्रेन लगभग एक घंटे तक खड़ी रही.

विज्ञापन

मांझी. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर शनिवार को मांझी रेलवे हाल्ट और मांझी रेलवे स्टेशन के बीच सद्भावना एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के बाद तकनीकी खराबी आ जाने के कारण ट्रेन लगभग एक घंटे तक खड़ी रही. इस दौरान छपरा-बलिया रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा और ट्रेन में सवार यात्री किसी अज्ञात अनहोनी की आशंका से चिंतित नजर आये. ट्रेन के रुकने के कारण मांझी और गौतम स्थान स्टेशनों के बीच स्थित 65 ए मझनपुरा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक भी बंद रहा. इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं और लोग तपती धूप में परेशान होते रहे. फाटक देर तक बंद रहने से कई बाइक सवारों ने जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की, जिन्हें रोकने के लिए मांझी पुलिस को मौके पर तैनात किया गया. रेलवे अधिकारियों द्वारा तकनीकी खराबी दूर करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन