Saran News : सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की मनायी गयी जन्मोत्सव

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 22 Apr 2025 10:11 PM

विज्ञापन

Saran News : प्रखंड के रसीदपुर गांव में सुरेश सिंह के आवास पर अखंड भारत निर्माता सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनायी गयी.

विज्ञापन

तरैया. प्रखंड के रसीदपुर गांव में सुरेश सिंह के आवास पर अखंड भारत निर्माता सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य की जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनायी गयी. सम्राट अशोक क्लब भारत, शाखा बिहार प्रदेश के जिला इकाई सारण के सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के जन्मोत्सव पर उनके जन लोक कल्याणकारी कार्यो के बारे में वक्ताओं ने चर्चा किया. वक्ताओं ने कहा कि सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य को अखंड भारत निर्माता कहा जाता है. भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में मौर्य साम्राज्य की स्थापना किया तथा बिखरे हुए राज्यों को एक साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ई.पूर्व हुआ था तथा मौर्य साम्राज्य की स्थापना कर 25 वर्षो तक शासन किया था. उन्होंने शक्तिशाली सेना का निर्माण कर देश में शांति व समृद्धि स्थापित करने का काम किया. वक्ताओं ने उनके बताये रास्ते पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने की अपील किया. मौके पर सम्राट अशोक क्लब के जिला अध्यक्ष डॉ. केशव कुमार, डॉ. हरेन्द्र सिंह, धनेश्वर सिंह, देवनाथ राम,अमेरिका सिंह, प्रमेन्द्र कुशवाहा, धीरज कुमार सिंह, मंजीत कुमार मौर्या, विनय सिंह मौर्या, तारकेश्वर सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, विवेक कुमार, जनक सिंह समेत मौर्य समाज के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन