ePaper

सदर अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर लगा सख्त प्रतिबंध

Updated at : 29 Oct 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में दलालों के प्रवेश पर लगा सख्त प्रतिबंध

सदर अस्पताल परिसर में लंबे समय से सक्रिय दलालों पर अब प्रशासन ने पूरी तरह से नकेल कस दी है.

विज्ञापन

छपरा. सदर अस्पताल परिसर में लंबे समय से सक्रिय दलालों पर अब प्रशासन ने पूरी तरह से नकेल कस दी है. जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ सागर दुलाल सिन्हा ने अस्पताल परिसर में दलालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. यह कदम मरीजों और उनके परिजनों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया है. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आरएन तिवारी ने बताया कि पिछले कई महीनों से दलालों की गतिविधियां बढ़ गयी थीं. मरीजों से जांच, दवा और भर्ती के नाम पर वसूली की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं. कई बार दलाल मरीजों को निजी क्लीनिकों या दवा दुकानों की ओर मोड़ देते थे, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था. इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा निर्णय लिया है. अब अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. ड्यूटी पर तैनात महिला सैफ जवानों को विशेष रूप से दलालों की पहचान और उन पर कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित किया गया है.साथ ही पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गयी है, ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल परिसर में प्रवेश न कर सके. सूत्रों के अनुसार, पुलिस जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति दलाल के रूप में सक्रिय दिखाई दे, तो उसकी तुरंत पहचान कर डायल 112 को सूचना दी जाये और वीडियो बनाकर साक्ष्य सुरक्षित किया जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन