ePaper

23वीं बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आज से

Updated at : 07 Nov 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
23वीं बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता आज से

23वीं बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले सारण जिला कबड्डी संघ एवं मां दुर्गा कबड्डी क्लब महदल्लीचक सोनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आठ व नौ नवंबर को किया जाना है.

विज्ञापन

छपरा. 23वीं बिहार राज्य सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले सारण जिला कबड्डी संघ एवं मां दुर्गा कबड्डी क्लब महदल्लीचक सोनपुर के संयुक्त तत्वावधान में आठ व नौ नवंबर को किया जाना है. उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप द्वारा रघुराज सिंह को आयोजन सचिव एवं संजय सिंह को आयोजन अध्यक्ष बनाया गया है. बताते चलें कि सारण जिले में कबड्डी खेल को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. यही कारण है कि इस वर्ष सारण जिला में दूसरी बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है. आयोजन समिति के द्वारा सफल आयोजन हेतु श्री मंतोष सिंह के निर्देशन में भोजन समिति के दीपक सिंह के निर्देशन में तकनीकी समिति, राजवीर सिंह के निर्देशन में प्रचार समिति,राहुल सिंह के निर्देशन में मैदान निर्माण समिति, रितिक सिंह के निर्देशन में उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण समिति अपने कार्य को अच्छी तरह से संचालित कर रही है. सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कुमार कौशलेंद्र, प्रमोद कुमार, सुशील सिंह, नीरज तिवारी, सूरज कुमार राजेश मेजर, रोहित सिंह, अंजलि, नेहा शिव शंकर, हिमांशु, ऋषिकेश कश्यप, ऋषिकेश सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन