सारण के तरैया में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

तरैया श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर

Third Monday of Sawan: तरैया प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी एक साथ मनाई जा रही है. विशेष सजावट और पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. यह दिन कालसर्प दोष और राहु-केतु की महादशा वालों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है.

विज्ञापन

Third Monday of Sawan: तरैया प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, दोनों पर्व एक साथ होने के कारण मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं.

तरैया बाजार स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर को तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी को लेकर एक दिन पूर्व से ही फूलों और आकर्षक लाइटों से भव्य तरीके से सजाया गया है, मंदिर की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

महादेव और नाग देवता की पूजा का मिलेगा शुभ अवसर

शिव मंदिर के पुजारी सुधांशु तिवारी ने कहा कि सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर श्रद्धालु भक्तों को महादेव और नाग देवता दोनों की पूजा-पाठ और आराधना करने का शुभ अवसर मिलेगा, उन्होंने कहा कि तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी का एक साथ पड़ना महादेव और नाग देवता से आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष संयोग है.

कालसर्प दोष और राहु-केतु की महादशा वालों के लिए विशेष दिन

पुजारी सुधांशु तिवारी ने कहा कि जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष है, राहु-केतु की महादशा चल रही है या जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, उनके लिए यह दिन काफी लाभकारी माना जाता है, धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन की तीसरी सोमवारी को देवों के देव महादेव को जल अर्पित करने और नाग पंचमी के दिन नाग देवता की आराधना करने से दोषों से मुक्ति की कामना की जा सकती है.

मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर विशेष तैयारी

सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी को लेकर तरैया प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी की गई है, श्रद्धालुओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह है, मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


विज्ञापन
मनोज कुमार

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन