'राष्ट्रसेवा में समर्पित रहा अटल जी का जीवन': रिविलगंज में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया.

विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee: सांसद कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई, इस अवसर पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया.

अटल जी के कार्यों ने देश की प्रगति को दी नई दिशा

भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यों ने देश की प्रगति को नई दिशा दी, उनके नेतृत्व और दूरदर्शी सोच ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी आज भी देश के नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से नई पीढ़ी को देशसेवा की प्रेरणा मिलती है.

विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान बनाई

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बनाई, उनके नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं और भारत की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिली.

राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

पुण्यतिथि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वंदे मातरम् के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कथित अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने शुभम वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार साह, शत्रुघ्न भक्त, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, शेखर सिंह, सत्यानंद सिंह, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, शांतनु सिंह, शत्रुघ्न चौधरी, राकेश कुमार साह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, रिंकू सिंह, अनुप यादव, आशुतोष कुंअर, सन्नी व्याहुत, मनु सिंह, अंकित ओझा, अनुप सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन