सारण: मढ़ौरा में मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वी.वी. गिरि की जयंती, वक्ताओं ने गिनाए योगदान

Updated:
विज्ञापन

जयंती पर श्रद्धा प्रकट करते लोग

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के मढ़ौरा में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. वी.वी. गिरि की जयंती सादगी और सेवा भाव के साथ मनाई गई. इस अवसर पर उनके जीवन और देश के प्रति योगदान को याद किया गया. वक्ताओं ने उनके विचारों को आज भी प्रेरणादायी बताया.

विज्ञापन

VV Giri Jayanti: सारण जिला गोस्वामी महासभा के तत्वावधान में रविवार को मढ़ौरा में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ वी वी गिरि की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई, कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करने के साथ हुई.

विज्ञापन

सादगी और सेवा की मिसाल था डॉ गिरि का जीवन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य विद्याभूषण सिंह ने डॉ गिरि के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि डॉ गिरि का जीवन सादगी और सेवा की मिसाल था, उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और श्रमिक हितों के लिए लगातार काम किया.

समाज के लिए आज भी प्रेरणादायी हैं उनके विचार

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लालबाबू गिरि ने कहा कि डॉ वी वी गिरि के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं, उनके जीवन से समाज को सेवा, समर्पण और संघर्ष की प्रेरणा मिलती है.

समारोह में कई गणमान्य लोग हुए शामिल

समारोह में मुकेश गिरि, रूपेश कुमार, वीरेंद्र भारती, हरेंद्र भारती, मनोरंजन पुरी, नागेश्वर गिरि, नवीन पुरी और धर्मेंद्र गिरि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, सभी ने डॉ वी वी गिरि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन