सारण: मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में सारण पुलिस अव्वल, एसएसपी विनीत कुमार सम्मानित

विज्ञापन
फोटा, सम्मानित होते इंस्पेक्टर विशाल  | Prabhat Khabar Network

सम्मानित होते इंस्पेक्टर विशाल

मानव तस्करी के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए सारण एसएसपी विनीत कुमार और इंस्पेक्टर विशाल आनंद को पटना में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Saran News: मानव तस्करी के मामलों में पीड़ितों की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सारण पुलिस ने पूरे बिहार में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. जिले में एसएसपी विनीत कुमार के निर्देशन में मानव तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं और पीड़ितों को सुरक्षित बरामद कर तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है.

मानव तस्करी निरोधक इकाई ने निभायी अहम भूमिका

अभियान को सफल बनाने में मानव तस्करी निरोधक इकाई के इंस्पेक्टर विशाल आनंद और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. टीम ने सतर्कता और तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी से जुड़े मामलों में पीड़ितों की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया.

एसएसपी विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया. पुलिस की इस कार्रवाई से जहां मानव तस्करी के शिकार लोगों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिली, वहीं तस्करी में शामिल आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी.

पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को मिला सम्मान

सारण पुलिस के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में एडीजी केएस अनुपम ने एसएसपी विनीत कुमार और इंस्पेक्टर विशाल आनंद समेत संबंधित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

एसएसपी विनीत कुमार की ओर से इंस्पेक्टर विशाल आनंद ने उनका प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया. सम्मान मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में उत्साह है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मानव तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और पीड़ितों की सुरक्षा तथा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को प्राथमिकता दी जायेगी.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन