सारण में छह आरोपितों के घर डुगडुगी बजाकर चस्पा हुआ इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

Updated:
विज्ञापन
डुगडुगी बजाकर इस्तेहार चस्पा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

डुगडुगी बजाकर इस्तेहार चस्पा करती पुलिस

जमीनी विवाद में फरार चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों के घर सहाजितपुर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इस्तेहार चस्पा किया। आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई।

विज्ञापन

Saran News: जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में महीनों से फरार चल रहे छह आरोपितों के घर पर सहाजितपुर पुलिस ने शुक्रवार को डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपितों में हड़कंप मचा हुआ है.

इन आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार

थानाध्यक्ष बिरजू कुमार ने बताया कि जिन आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया है, उनमें थाना क्षेत्र के पिपरा बिनटोली गांव निवासी अखिलेश कुमार, उपेंद्र राउत, सुरेंद्र राउत, देवनाथ राउत, अनिल राउत और अशोक राउत शामिल हैं. सभी आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहे हैं.

हत्या की नीयत से दाब से हमला करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, गांव के ही रामजी राउत के फर्दबयान के आधार पर गत 25 मई को सहाजितपुर थाने में कांड संख्या 145/26 दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में हत्या की नीयत से दाब से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया गया था.

मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. हालांकि, आरोपितों के फरार रहने के कारण अब न्यायालय के आदेश के आलोक में उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई की गयी है.

आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

थानाध्यक्ष ने बताया कि इश्तेहार चस्पा होने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर यदि आरोपित न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो न्यायालय के आदेश के आलोक में उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.

Also Read: पीके के सामने थाने में क्यों भिड़ गए जन सुराज के दो सीनियर नेता? पूर्व डीजी आरके मिश्रा ने किशोर मुन्ना को लगाई फटकार, VIDEO वायरल


विज्ञापन
Mantu Kumar

लेखक के बारे में

By Mantu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन