महेंद्रनाथ जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़िया को स्कॉर्पियो ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत, पुलिस जांच में जुटी…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 Jul 2024 2:48 PM
अस्पताल में जुटे परिजन, शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले जाते ...
Saran Accident News: छपरा में मांझी रामघाट से जल लेकर मेंहदार जा रहे कांवरिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. बता दें कि तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने कांवरिया को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. मृतक की पहचान नौतन गांव निवासी प्रिंस कुमार (17 वर्ष) के रूप में की गई है.
Saran Accident News: छपरा में मांझी रामघाट से जल लेकर मेंहदार जा रहे कांवड़िया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. बता दें कि तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने कांवरिया को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई. यह घटना एकमा थाना क्षेत्र के एकमा-मांझी मुख्य मार्ग नौतन नहर के पास की बताई जा रही है. मृतक की पहचान नौतन गांव निवासी प्रिंस कुमार (17 वर्ष) के रूप में की गई है.
बता दें कि कांवड़िया प्रिंस कुमार मांझी से जलभरी कर मेहंदार महेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहा था. इसी दौरान उसे स्कॉर्पियो रौंदते हुए निकल गई. स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद स्थानीय थाना एकमा द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
ये भी पढ़ें: मधुबनी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच, प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला…
जलाभिषेक करने जा रहा था महेन्द्रनाथ
मृतक के चाचा ने बताया कि प्रिंस अपने दोस्तों के साथ जलाभिषेक के लिए महेंद्रनाथ जा रहा था. सभी दोस्त मांझी के रामघाट सरयू नदी से जल लेकर जलाभिषेक के लिए निकले थे. लेकिन, मेहंदार जाने के क्रम में स्कॉर्पियो ने प्रिंस को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई है. प्रिंस मैट्रिक का छात्र था.
सबसे मिल जुलकर रहता था प्रिंस
घटना की सूचना जैसे हीं घर वालों को मिली कोहराम मच गया. बता दें कि प्रिंस दसवीं का छात्र था. पढ़ने लिखने में बहुत हीं तेज था. ग्रामीणों का कहना है कि प्रिंस बहुत होनहार छात्र था. सभी लोगों से मिल जुलकर रहता था लेकिन आज उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई.
अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद एकमा थाना को सूचना दी गई. अस्पताल पहुंच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया गया. बता दें कि टक्कर मारने वाला स्कॉर्पियो तेजी से एकमा की तरफ भाग गया. पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है. जल्द हीं स्कॉर्पियो की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
हिजबुल्लाह के रॉकेट हमले से इजराइल में मौत का तांडव, Israel ने दी कड़ी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










