सारण: 25 मिनट की बारिश ने खोली छपरा नगर निगम की पोल शहर बना तालाब, बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी

नोट: फोटो नंबर 9 सीएचपी 17 है. कैप्शन होगा- गुदरी मेन रोड पर लगा जलजमाव | Prabhat Khabar Network
सारण जिले में 25 मिनट की जोरदार बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बनाया, वहीं छपरा शहर की जल निकासी व्यवस्था की खामियों को भी उजागर कर दिया. प्रमुख सड़कें और मोहल्ले पानी में डूब गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई. वहीं, किसानों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है.
Chhapra Rain Update : सारण जिले में गुरुवार को करीब 25 मिनट हुई झमाझम बारिश ने मौसम तो सुहाना कर दिया, लेकिन छपरा शहर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खोल दी. कई प्रमुख सड़कें और मोहल्ले पानी में डूब गए, जबकि बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित कर दी गई. दूसरी ओर, बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है.
Saran News : बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट
गुरुवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली. जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में करीब दो डिग्री कम रहा.
Chhapra News : बारिश शुरू होते ही बिजली हुई गुल
हर बार की तरह इस बार भी बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी. इससे लोगों को गर्मी के साथ-साथ बिजली कटौती की परेशानी भी झेलनी पड़ी.
शहर की सड़कें बनीं तालाब, जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें
बारिश के बाद गुदरी बाजार, सलापतगंज, राजेंद्र कॉलेजिएट-काशी बाजार रोड, नई बाजार, धर्मनाथ मंदिर-कटरा रोड, गांधी चौक-नेहरू चौक, गरखा ढाला रोड, बड़ा तेलपा, छोटा तेलपा, मौना पंचायत भवन रोड, भगवान बाजार वीआईपी गली, प्रभुनाथ नगर, छात्रधारी बाजार, भगवत विद्यापीठ रोड सहित कई इलाकों में जलजमाव हो गया. लोगों को पानी और कीचड़ के बीच आवाजाही करनी पड़ी.
किसानों के लिए राहत की बारिश
बारिश से सबसे अधिक राहत किसानों को मिली. पानी की कमी के कारण पीले पड़ रहे धान के बिचड़ों में फिर से हरियाली लौटने लगी है. किसानों का एक सिंचाई का खर्च भी बच गया. हालांकि, किसानों का कहना है कि अभी और बारिश की जरूरत है.
मौसम विभाग ने जताई आगे भी बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे खेती-किसानी को और फायदा मिलने की उम्मीद है.
Also Read : ABVP Foundation Day पर छपरा में प्रतिभा का महाकुंभ, सैकड़ों छात्रों ने दिखाया हुनर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










