सारण पुलिस की कार्रवाई, फरार शराब तस्कर समेत नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सारण में परसा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार शराब तस्कर और शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है.
सारण: शराबबंदी कानून के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान परसा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक फरार नामजद शराब तस्कर और शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपितों को शुक्रवार को छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया.
गुप्त सूचना पर फरार शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने परसा थाना कांड संख्या 354/26 के फरार नामजद अभियुक्त विशाल कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर बलिगांव गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी बलिगांव निवासी बाबूनाथ सहनी का पुत्र बताया गया है.
शराब पीकर हंगामा करते युवक को पकड़ा
वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने बनौता मुकुंद गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया. वह संजय उर्फ मंजय राम का पुत्र है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि के बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सनहा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया.
शराबबंदी कानून तोड़ने वालों पर जारी रहेगा अभियान
परसा थाना पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध शराब कारोबार और शराब सेवन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










