ABVP Foundation Day पर छपरा में प्रतिभा का महाकुंभ, सैकड़ों छात्रों ने दिखाया हुनर

नोट, फोटो - प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छपरा के रिविलगंज में 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस आयोजन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आत्मविश्वास बढ़ाया. विजेताओं को 12 जुलाई को पुरस्कृत किया जाएगा.
ABVP Talent Search Competition Chapra : छपरा के रिविलगंज स्थित डॉ. पीएन सिंह डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पर जोर दिया गया.
Chhapra News : प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में दिखा छात्रों का उत्साह
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रिविलगंज नगर इकाई के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
Saran News : प्राचार्य ने कहा- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं आत्मविश्वास
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेकानन्द तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं. उन्होंने एबीवीपी के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की.
छात्रहित और व्यक्तित्व विकास के लिए काम कर रहा ABVP
एबीवीपी छपरा विभाग के विभाग संयोजक सचिन चौरसिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित और राष्ट्रहित के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है. परिषद लगातार विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रही है.
12 जुलाई को सम्मानित होंगे विजेता
कार्यक्रम में सीनेट सदस्य एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवलेश सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, आलोक कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख अदिति सिंह, साक्षी सिंह, सिया सिंह, सुमन कुमारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे. प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जुलाई को आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










