छपरा: भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर जुटे साहित्य प्रेमी, राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान ने भोजपुरी के शेक्सपियर कवि भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इस अवसर पर साहित्यकारों ने उनके सांस्कृतिक योगदान को याद किया.
Saran News: राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान बिहार के प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश कुमार विद्यार्थी और कार्यकारणी सदस्य सुरेश चौबे सिंह के नेतृत्व में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में भोजपुरी जगत के शेक्सपियर कहे जाने वाले महान नाटककार, अद्वितीय समाजसुधारक तथा सामाजिक चेतना के अग्रदूत कवि भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धासुमन समर्पित किया.
आपके शहर में
सांस्कृतिक योगदान को किया याद
संस्थान के पदाधिकारियों ने कला और साहित्य के क्षेत्र में भिखारी ठाकुर द्वारा स्थापित किए गए उच्च आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि उनके नाटक और गीत आज भी समाज में व्याप्त कुरीतियों पर करारा प्रहार करते हैं और आम जनमानस को जागरूक करने का संदेश देते हैं. उनकी रचनाएं भोजपुरी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं.
दर्जनों गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस स्मृति सभा के अवसर पर राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के सक्रिय सदस्य मोहित कुमार सिंह, निकुंज कुमार श्रीवास्तव, श्यामबिहारी अग्रवाल सहित कला एवं साहित्य जगत से जुड़े दर्जनों प्रबुद्ध लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उपस्थित सभी लोगों ने भिखारी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और भोजपुरी भाषा के गौरव को और बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया.
Also Read: छपरा: एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए