Saran News : कोचिंग संस्थान में चोरी का खुलासा, सात चोर गिरफ्तार
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 22 Apr 2025 9:37 PM
Saran News : नगर थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान से चोरी हुए लैपटॉप, इनवर्टर और बैटरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है.
छपरा. नगर थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान से चोरी हुए लैपटॉप, इनवर्टर और बैटरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी गये सात लैपटॉप, एक इनवर्टर और एक बैटरी को भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार किये गये आरोपितों में बाबर खान, पिता मुन्ना खां दहियावां, नगर थाना क्षेत्र, मोहम्मद हबीब उर्फ ढेबर डाक बंगला रोड, राजेंद्र स्टेडियम, भगवान बाजार थाना क्षेत्र, नबी हुसैन उर्फ मुन्नू भगवान बाजार थाना क्षेत्र, टिंकू प्रसाद मुसहरी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, अमित कुमार करीम चक, नगर थाना क्षेत्र, सूरज राम सराय बक्स, भेल्दी थाना क्षेत्र, सोनू कुमार सिंह सुक्सेना गांव, जलालपुर थाना क्षेत्र शामिल है. वहीं इस मामले को लेकर सदर डीएसपी एक राज किशोर सिंह ने सोमवार को नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि एक कोचिंग संस्थान के निदेशक द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने मामले की जांच राजेंद्र सरोवर क्षेत्र में शुरू की. जांच के दौरान संदेह के आधार पर बाबर खान को हिरासत में लिया गया. सख्ती से पूछताछ करने पर बाबर ने घटना में शामिल अपने अन्य छह साथियों के नाम उजागर कर दिये. इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने बताया कि पकड़े गये सभी आरोपी पेशेवर चोर हैं और शहर में पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. बाबर खान और सूरज राम के खिलाफ नगर थाना और भगवान बाजार थाना क्षेत्र में कई मामले पहले से दर्ज हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










