saran news : बनियापुर के खेल मैदान में जमा है बारिश का पानी, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
saran news : बनियापुर के खेल मैदान में जमा है बारिश का पानी, लोग परेशान

saran news : मुख्यमंत्री खेल मैदान के रूप में है चयनित, पर नहीं है कोई संसाधनजगह-जगह सोलिंग टूट कर बन चुके हैं गड्ढे

विज्ञापन

बनियापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बनियापुर का खेल मैदान इन दिनों बदहाल स्थिति में है. हल्की बारिश से ही मैदान में कीचड़ हो जाता है. जबकि इसी मैदान से सटे पिछले भाग में प्रखंड संसाधन केंद्र संचालित होता है, जहां पदाधिकारी से लेकर दर्जनों शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं कार्यरत कर्मियों का प्रतिदिन आना-जाना होता है. बावजूद इसके न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि, न ही किसी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा इस पर ध्यान दिया जाता है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. इसी मैदान से होकर मवेशी अस्पताल, एसएफसी गोदाम सहित कई अन्य कार्यालय में भी जाने का रास्ता है. बरसात के दिनों में लोगों को आने-जाने में हर समय भय बना रहता है. वहीं, प्रतिदिन बाइक सवार कीचड़ की वजह से गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया की क्रीड़ा मैदान में ढाई वर्ष पूर्व मनरेगा से मिट्टी भरायी गयी थी. मगर सही ढंग से काम नहीं होने से स्थिति जस की तस है. इसकी सूचना कई बार स्थानीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दी गयी, पर उनलोगों द्वारा अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. मालूम हो कि बनियापुर पंचायत से उक्त मैदान को ही मुख्यमंत्री खेल मैदान योजना में चयनित किया गया है, जिसमें काम के नाम पर अबतक सिर्फ कोरम पूरा किया गया है. यहां न तो खिलाड़ियों के खेलने की सही सुविधा है और न ही खेल उपकरण. इधर, उक्त मैदान में खेल मैदान योजना के तहत हुए हल्के-फुल्के काम में गुणवत्ता की कमी के कारण जगह-जगह सोलिंग टूट कर गड्ढे का रूप ले चुकी है, जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है. मालूम हो कि यह क्रीड़ा मैदान मुख्य बाजार का इकलौता मैदान है, जहां प्रखंडस्तरीय खेल से संबंधित कार्यक्रम से लेकर चुनाव के समय प्रदेश स्तरीय नेताओं की सभा होती है. फिलहाल क्रीड़ा मैदान की उपेक्षा से लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन