Saran News : मार्कशीट में सुधार नहीं होने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : मार्कशीट में सुधार नहीं होने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

Saran News : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेता राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

छपरा. ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के नेता राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया. स्नातक तृतीय खंड मार्कशीट में सुधार नहीं होने व कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में शिकायत, सुझाव आवेदनों पर कोई विचार नहीं होने पर छात्रों का गुस्सा दिखा. छात्र-छात्राओं के हंगामा को देखकर कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र त्रुटिपूर्ण मार्कशीट में सुधार कर कॉलेजों में भेज दिया जायेगा. मौजूद छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय अधिकारियों के आश्वासन से संतुष्ट नहीं थे. वह तत्काल मार्कशीट में सुधार करने और अन्य मांगों पर यथाशीघ्र विचार करने की बातें कह रहे थे. बहुत समझाने के बाद छात्र-छात्राएं शांत हुए. प्रदर्शन में विशाल कुमार, चंद्रभान सिंह, रोहित प्रजापति, शिवनंदन कुमार , रोहित कुमार, कौशल कुमार पांडेय, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजू हुसैन, उस्मान अली, नसीम अख्तर, रितिक सिंह, विशाल ब्याहुत, प्रवीण कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्पिता कुमारी गोंड, राजा राम, सतेन्द्र मांझी, संजीत यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन