saran news. सभी सरकारी कार्यालयों में 30 नवंबर तक लगाया जायेगा प्री-पेड स्मार्ट मीटर

Updated at : 28 Sep 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. सभी सरकारी कार्यालयों में 30 नवंबर तक लगाया जायेगा प्री-पेड स्मार्ट मीटर

राज्य के मुख्य सचिव ने प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन की गति को तीव्र करने का आदेश दिया है, ताकि हर घर में मीटर लग जाए और लोगों को आधुनिक सुविधा मिल सके

विज्ञापन

छपरा .राज्य के मुख्य सचिव ने प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन की गति को तीव्र करने का आदेश दिया है, ताकि हर घर में मीटर लग जाए और लोगों को आधुनिक सुविधा मिल सके. स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लक्ष्य को ससमय पूरा करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडलीय आयुक्त एवं डीएम के साथ बैठक की गयी. ऊर्जा सचिव ने भी दी कई जानकारी ऊर्जा सचिव पंकज कुमार पाल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने तथा इसको लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी. उन्होंने बताया कि स्मार्ट प्री-पेड मीटर से पुराने पोस्ट-पेड मीटर के समतुल्य ही बिजली खपत दर्ज होती है. हजारों स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ साथ पुराने मीटर को टेस्ट मीटर के रूप में लगाकर इसका सत्यापन किया जा रहा है. आने वाले दिनों में सभी प्रखंडों, पंचायतों में टेस्ट मीटर लगाया जाने वाला है. कठिनाइयों को दूर करने के लिए कंपनी प्रयासरत स्मार्ट प्री-पेड मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं को होने वाली कुछ व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए भी कंपनी निरंतर प्रयास कर रही है. जब रिचार्ज बैलेंस समाप्त होने वाला रहता है, तो इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को मोबाइल पर लगातार दी जाती है. बैलेंस समाप्त हो जाने पर भी दो दिनों तक बिजली नहीं कटती है. बकाया राशि से अधिक के भुगतान (पॉजिटिव बैलेंस) के उपरांत सामान्यतः पांच से 10 मिनट में बिजली बहाल हो जाती है. विशेष परिस्थिति में मुख्यतः नेटवर्क की समस्या के कारण बिजली बहाल होने में कुछ अधिक समय लगता है. ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए मीटर में ही पुश बटन का प्रावधान किया गया है एवं जहां नेटवर्क की समस्या अधिक पायी गयी है, वहां यह दूसरे विकल्प के रूप में उनके मीटर में ही उपलब्ध करा दिया गया है. सभी जिलों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ टेस्ट मीटर का अधिक से अधिक डेमोंस्ट्रेशन कराकर उपभोक्ताओं के मन मे व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने को कहा गया है. सभी सरकारी कार्यालयों में 30 नवंबर तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में भी अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करने को कहा गया है. प्री-पेड मीटर के फायदे: त्रुटि रहित एवं सहज विपत्रिकरण दैनिक ऊर्जा खपत /रिचार्ज बैलेंस की जानकारी कभी भी एवं कहीं प्राप्त की जा सकती है बकाया राशि की आसान किश्तों में भुगतान की सुविधा 2000 रुपये से अधिक की अग्रिम जमा राशि पर ब्याज की सुविधा स्वीकृत भार(लोड) से अधिक भार के उपयोग पर छह महीने तक दंडात्मक कार्रवाई नहीं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन