सारण: पानापुर में महुआ शराब बरामद, पुलिस की दबिश पड़ते ही फरार हुए तस्कर, चार पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जब्त शराब. | Prabhat Khabar Network

जब्त शराब. | Prabhat Khabar Network

पानापुर के बगडीहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, आरोपी फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन

saran News : सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की है. गुरुवार देर रात बगडीहा गांव में की गई छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

गुप्त सूचना पर हुई देर रात छापेमारी

जानकारी के अनुसार, एएसआई नीरज सिंह पुलिस बल के साथ रात्रि गश्ती पर थे. इसी दौरान सूचना मिली कि बगडीहा नट टोली में अवैध रूप से महुआ शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रात करीब 11 बजे छापेमारी की.

घर के पीछे बाल्टी में छिपाकर रखी थी शराब

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए. तलाशी के दौरान एक घर के पिछवाड़े प्लास्टिक की बाल्टी में पॉलीथिन में छिपाकर रखी गई करीब 50 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

चार आरोपियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत केस

इस मामले में एएसआई नीरज सिंह के बयान पर टिंकू नट, जवाहर नट, प्रभावती देवी और मीना देवी के खिलाफ बिहार उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

फरार तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा.


विज्ञापन
नागेंद्र ओझा

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन